Monday, August 18, 2025

चिराग भुला दिए जाते हैं...

चिराग भुला दिए जाते हैं...

हर नए सफर में कुछ परेशानियां होती है,
कुछ पुराने लोग छूटते है और कुछ नए मिलते जाते हैं।

सफर चाहे कठिन हो
चाहे परिस्थितियां विपरीत हों,
सफर फिर भी रुकता नहीं।
हर चोट को अपने में समा लो,
बिना चोट के जीवन कुछ सीखता नहीं।।

जब जलते हैं चिराग अपने गरौंदे में,
तो उजाले होते हैं।
जो रोशन न कर सके अंधेरे को,
वो चिराग भुला दिए जाते हैं।।
✍️

No comments:

Post a Comment

मेरी बात

आज बस यूं ही जिंदगी ने फिर एक सवाल पूछ लिया "गलती किसकी" ? किसी का बुरा नहीं चाहना और न ही करना। फिर भी हमेशा बुरा बन जाना। खैर,...